

बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की 75 वर्षीय धर्मपत्नी श्रीमती मोलनी देवी का मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं । उनके निधन की खबर मिलते ही बड़कागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत मोलनी देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थीं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और समर्थकों का तांता लगा रहा। दिवंगत मोलनी देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे बड़कागांव स्थित दोमुहान नदी तट पर किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।
उल्लेखनीय है कि तीन बार विधायक रहे लोकनाथ महतो की धर्मपत्नी होने के बावजूद मोलनी देवी अत्यंत सादगीपूर्ण जीवन जीती थीं। वे अक्सर बड़कागांव बाजार में सब्जी खरीदने-बेचने स्वयं जाया करती थीं। उनमें किसी प्रकार का घमंड नहीं था और वे आम लोगों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत करती थीं। मौत के 1 दिन पहले भी बड़कागांव दैनिक बाजार में कई लोगों ने उनको देखा l नटराजनगर की फूलमती देवी ने कहा हमारे पास से परवल खरीदी और हमने जब उनसे हाल-चाल पूछा तो उन्होंने कहा कि "हाल-चाल सब ठीखे हव, लेकिन अब काल से बाजार ना आवे पारबो " उनके बातों ने मनो उन्हें एहसास करा दिया की अब मेरा बुलावा आ गया है l लंबे समय से बीमार रहने के बावजूद वह कभी खटिया/बिस्तर पर नहीं पड़ी, वह चलते-भूलते ,लोगों से बोलते-बतियाते रही और अचानक दुनिया से विदा ले ली l तीन बार की विधायक की पत्नी रहते हुए भी उनका सादगी भरा जीवन और शांत स्वभाव लोगों के लिए प्रेरणा बना रहेगा l लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल ,विधायक रोशन लाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ,केनरा बैंक प्रबंधक शशि कुमार बागे, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कोलेश्वर गंझु, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ,रंजीत कुमार, झामुमो नेता संजय सिंह, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार , डॉक्टर बालेश्वर महतो , डॉक्टर कीर्तिनाथ महतो, नंदकिशोर लाल, टुकेश्वर प्रसाद, संजय तिवारी ,विशेश्वर नाथ चौबे ,दिनेश प्रसाद , हेमंत भुइयां, भीखन महतो, शिबू कुमार मेहता, रामपति राम, शशि मेहता, मनोज दांगी, केदार महतो, पप्पू कुमार ,प्रवीण कुमार ,अशोक महतो, नागेश्वर महतो व सैकड़ो शामिल है।
India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Safar24 News channel
Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.
YOU MAY LIKE

जंतर-मंतर से उठी आवाज़: 26 दिनों का संघर्ष, लाठीचार्ज, और अंततः इस्तीफा A voice raised from Jantar Mantar: A 26-day struggle, a lathi-charge, and finally, a resignation

डीसी, एसपी दल बल के साथ पहुंचे बडकागांव एवं केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण The DC and SP arrived with their teams and conducted a comprehensive inspection of the Barkagaon and Keredari areas

नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बड़कागांव में छात्रों का विरोध मार्च, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन Students hold protest march in Barkagaon against NEET paper leak and lathi-charge; effigies of PM Modi and the Education Minister burned

बड़कागांव में लगा रथ मेला, भारी सख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,मंदिर एवं मेले में पुलिस कि तैनाती Rath Mela held in Barkagaon; huge crowds of devotees turn out; police deployed at the temple and the fair

रथ मेला में फंसा एंबुलेंस मरीज के परिजनों ने जताई नाराजगी Ambulance stuck in Rath Mela, patient's family expressed anger

बड़कागांव में कल लगेगा रथ मेला, सभी तैयारियां पूरी ,बड़ी संख्या में आएंगे श्रद्धालु The Rath Mela will be held in Barkagaon tomorrow; all preparations are complete, and a large number of devotees are expected to attend

केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र का चुनाव संपन्न, भीखन महतो अध्यक्ष एवं बासमती देवी सचिव चुने गए l Elections of Central Kushwaha Samaj Karnapura region concluded, Bhikhan Mahato was elected president and Basmati Devi was elected secretary



