Today news
बड़कागांव में लगा रथ मेला, भारी सख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,मंदिर एवं मेले में पुलिस कि तैनातीRath Mela held in Barkagaon; huge crowds of devotees turn out; police deployed at the temple and the fair
Author
Published July 16, 2026
By Safar24 News channel
बड़कागांव में लगा रथ मेला, भारी सख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,मंदिर एवं मेले में पुलिस कि तैनाती   Rath Mela held in Barkagaon; huge crowds of devotees turn out; police deployed at the temple and the fair

हज़ारीबाग/बड़कागांव : राम जानकी मंदिर बडकागांव में जगन्नाथ पूजा रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर में पूजा करने वाले और रथ खीचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही l मान्यता है कि रथ पूजा के दिन मिठाई खरीदना शुभ माना जाता है। इसीलिए पुरे बाज़ार में मिठाई की दुकाने सजी थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मिठाई की खरदारी की l वही रथ यात्रा पूजा को लेकर शाम को भगवान जगनाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को सुन्दर से सजा रथ में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राम जानकी मंदिर से रथ भ्रमण का शुभारंभ किया गया। भगवान जगन्नाथ का जयकारा लोग लगाते रहे । भगवान का रथ बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, कुशवाहा मोहल्ला, सूर्य मंदिर से पुनः वापस मुख्य चौक होते हुए देर शाम हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस प्रेम नगर मौसी बाड़ी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की आरती उतार एवं पूजा अर्चना कर स्वागत कर मंदिर में प्रवेश कराया गया। भगवान अब 9 दिनों तक मौसी बाड़ी में ही रहेंगे। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह मेले का घूम-घूम कर सनिरीक्षण करते रहे, मंदिर एवं मेंले में पुलिस बल तैनात किए गए थे । ताकि कहीं से किसी भी श्रद्धालु को ,कोई परेशानी नहीं हो। वहीं बड़कागांव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी रथ यात्रा में शामिल हुई और रथ खींचकर लोगों को जगन्नाथ रथ पूजा की शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित लोगों में पुरोहित सतीश चंद्र मिश्रा, ,पुजारी चिंतामणि महतो सिविल सोसाइटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कुमार, बुधन महतो ,कृष्णा प्रजापति, कीर्तन महतो,संजय कुमार, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, सतनारायण महतो, भुनेश्वर महतो, किशोर कुमार ,संतोष ठाकुर, बंधन महतो ,जगन्नाथ महतो, रविंद्र श्रीवास्तव, पदुम महतो ,कोलेश्वर महतो एवं अन्य सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

जंतर-मंतर से उठी आवाज़: 26 दिनों का संघर्ष, लाठीचार्ज, और अंततः इस्तीफा A voice raised from Jantar Mantar: A 26-day struggle, a lathi-charge, and finally, a resignation

डीसी, एसपी दल बल के साथ पहुंचे बडकागांव एवं केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण The DC and SP arrived with their teams and conducted a comprehensive inspection of the Barkagaon and Keredari areas

नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बड़कागांव में छात्रों का विरोध मार्च, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन Students hold protest march in Barkagaon against NEET paper leak and lathi-charge; effigies of PM Modi and the Education Minister burned

रथ मेला में फंसा एंबुलेंस मरीज के परिजनों ने जताई नाराजगी Ambulance stuck in Rath Mela, patient's family expressed anger

बड़कागांव में कल लगेगा रथ मेला, सभी तैयारियां पूरी ,बड़ी संख्या में आएंगे श्रद्धालु The Rath Mela will be held in Barkagaon tomorrow; all preparations are complete, and a large number of devotees are expected to attend

केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र का चुनाव संपन्न, भीखन महतो अध्यक्ष एवं बासमती देवी सचिव चुने गए l Elections of Central Kushwaha Samaj Karnapura region concluded, Bhikhan Mahato was elected president and Basmati Devi was elected secretary

बड़कागांव में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 150.9 टन अवैध कोयला जब्त, चार ट्रक और दो बाइक पकड़ी गईं, चार तस्कर गिरफ्तार l Major CISF action in Barkagaon: 150.9 tonnes of illegal coal seized, four trucks and two bikes seized, four smugglers arrested.

स्टेट बैंक के सामने हुई चोरी का पर्दाफाश, समरसेबल समेत, तीन गिरफ्तार l Theft in front of State Bank exposed, three arrested including submersible