

हज़ारीबाग/बड़कागांव : प्रखंड स्थित राम जानकी मंदिर में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल यानि गुरुवार को राम जानकी मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को स्नान ध्यान एवं नए आकर्षक वस्त्र पहनाया गया। तत्पश्चात पुजारी चिंतामन महतो द्वारा पूजा अर्चना के दौरान भगवान के समक्ष छप्पन भोग परोसा गया। इसमें सबसे पहले भगवान का सबसे प्रिय भोग चिरायता का शरबत परोसा गया। तत्पश्चात दूध, दही, मधु, आम, किसमिस, बादाम, खीर, पूड़ी, चना, चावल, दाल, साग, पनीर वगैरह कई प्रकार की मिठाई कुल 56 प्रकार के भोग को परोसा गया। पूजा अर्चना के उपरांत पुजारी चिंतामन महतो ने दर्जनों श्रद्धालुओं को भोग में चदा प्रसाद ग्रहण करवाया। गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने एवं मेला देखने बड़कागांव राम जानकी मंदिर आएंगे, भगवान का दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। आज शाम लगभग 5:00 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर क्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा तत्पश्चात उन्हें 9 दिनों के लिए रेंज ऑफिस प्रेम नगर स्थित मौसी बाड़ी ले जाया जाएगा। बताते चलें कि बड़कागांव प्रखंड में 75 वर्ष पूर्व 1941 में रथ यात्रा की शुरुआत की गई थी, महेश्वरी पंडा के पिता गोविंद पंडा, अवधेश मिश्रा के पिता नंदकिशोर मिश्रा, तिलानाथ महतो, धर्मचंद महतो, धनिकलाल महतो के पिता खुसलाल महतो समेत कई प्रबुद्ध लोगों के प्रयास से रथ यात्रा की शुरुआत की गई थी l तब से लेकर अब तक स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से रथ मेला एवं पूजा का कार्य किया जा रहा है। हालाँकि मंदिर की जमीन को लेकर कई बार विवाद हुआ, इस विवाद को लेकर अभी भी कोर्ट में भी केस चल रहा है, परंतु विवाद के पश्चात भी निरंतर पूजा अर्चना और रथ मेला का कार्यक्रम चलता रहा है l
छप्पन भोग प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से पुजारी चिंतामणि महतो, पिंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कुमार, बुधन महतो ,कृष्णा प्रजापति, कीर्तन महतो,संजय कुमार, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, सतनारायण महतो, भुनेश्वर महतो, किशोर कुमार ,संतोष ठाकुर, बंधन महतो ,जगन्नाथ महतो, रविंद्र श्रीवास्तव, शहेस कुमार, पदुम महतो ,कोलेश्वर महतो एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Safar24 News channel
Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.
YOU MAY LIKE

जंतर-मंतर से उठी आवाज़: 26 दिनों का संघर्ष, लाठीचार्ज, और अंततः इस्तीफा A voice raised from Jantar Mantar: A 26-day struggle, a lathi-charge, and finally, a resignation

डीसी, एसपी दल बल के साथ पहुंचे बडकागांव एवं केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण The DC and SP arrived with their teams and conducted a comprehensive inspection of the Barkagaon and Keredari areas

नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बड़कागांव में छात्रों का विरोध मार्च, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन Students hold protest march in Barkagaon against NEET paper leak and lathi-charge; effigies of PM Modi and the Education Minister burned

बड़कागांव में लगा रथ मेला, भारी सख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,मंदिर एवं मेले में पुलिस कि तैनाती Rath Mela held in Barkagaon; huge crowds of devotees turn out; police deployed at the temple and the fair

रथ मेला में फंसा एंबुलेंस मरीज के परिजनों ने जताई नाराजगी Ambulance stuck in Rath Mela, patient's family expressed anger

केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र का चुनाव संपन्न, भीखन महतो अध्यक्ष एवं बासमती देवी सचिव चुने गए l Elections of Central Kushwaha Samaj Karnapura region concluded, Bhikhan Mahato was elected president and Basmati Devi was elected secretary

बड़कागांव में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 150.9 टन अवैध कोयला जब्त, चार ट्रक और दो बाइक पकड़ी गईं, चार तस्कर गिरफ्तार l Major CISF action in Barkagaon: 150.9 tonnes of illegal coal seized, four trucks and two bikes seized, four smugglers arrested.



