Breaking News
पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी, दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तारMan Marries Second Time While Concealing First Wife; Subjected Her to Dowry-Related Abuse—Accused Arrested
Author
Published May 31, 2026
By Safar24 News channel
पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी, दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार Man Marries Second Time While Concealing First Wife; Subjected Her to Dowry-Related Abuse—Accused Arrested

बड़कागांव थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी, छुपी शादी और दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता हेवंती कुमारी (28 वर्ष), ग्राम डोकाटांड निवासी, ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वतन कुमार (34 वर्ष), पिता राजकुमार साव, ग्राम नापोखुर्द निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अनुसार, बड़कागांव थाना कांड संख्या 100/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से वतन कुमार के साथ संपन्न हुई थी। शादी से पहले उसके परिवार द्वारा आरोपी पक्ष को घर निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा शादी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके अलावा कई घरेलू सामान भी दिए गए थे। शादी के कुछ दिनों बाद, 2 मई 2026 को पीड़िता को पता चला कि उसके पति की पहले से ही गुमला निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज हो चुकी है और उससे एक बेटी भी है। इस जानकारी के बाद जब पीड़िता ने विरोध किया और अपने घरवालों को बताने की कोशिश की, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सास, ससुर, पति, देवर व अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उससे 5 लाख रुपये, एक मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग की गई। बाद में किसी तरह पीड़िता ने अपने भाई को सूचना दी, लेकिन जब वह वहां पहुंचा तो दोनों के साथ फिर मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता और उसका भाई किसी तरह वहां से भागकर अपने गांव पहुंचे और इलाज कराया। स्थिति गंभीर होने पर 10 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में उपचार कराया गया। लगातार धमकियों के कारण अंततः पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

हरिद्वार नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए बड़कागांव के 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना, मेडल पर नजर 18 talented players from Barkagaon leave for the National Archery Championship in Haridwar; eyes set on medals

10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक, NGT का सख्त आदेश, उल्लंघन पर कड़ी सजा Ban on sand mining from June 10 to October 15 strict NGT order, severe punishment for violation

पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प, लेकिन दुमुहान नदी दम तोड़ने की कगार पर - खनन परियोजना पर उठे गंभीर सवाल Green pledge on Environment Day, yet the Dumuhan River is on the verge of dying—serious questions raised regarding the mining project

मेधा डेयरी के दूध दर से नाराज़ पशुपालक ₹10 प्रति लीटर बढ़ोतरी की मांग तेज अमूल से तुलना ने बढ़ाई चिंता Cattle farmers disgruntled with Medha Dairy's milk rates intensify demands for a ₹10 per liter hike comparisons with Amul heighten concerns

पोक्सो एक्ट मामले में एक युवक गिरफ्तार, ट्यूशन पढने जाती नाबालिक के साथ करता था छेड़छाड़ ,बड़कागांव पुलिस ने भेजा जेल Youth Arrested in POCSO Act Case for Molesting Minor Girl on Her Way to Tuition Barkagaon Police Send Him to Jail

बड़कागांव में मंडा पूजा का भव्य आयोजन, साहसिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध Grand Celebration of Manda Puja in Barkagaon; Daring Rituals Mesmerize Devotees

सरकारी उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान, श्रमदान से शुरू किया नाली निर्माण Angered by government neglect, villagers took matters into their own hands and began constructing a drainage system through voluntary labor

एनटीपीसी की मनमानी और रैयतो की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले विधायक रोशन लाल चौधरी MLA Roshan Lal Chaudhary met with the Deputy Commissioner regarding NTPC's arbitrary actions and the grievances of the landholders