

मुखिया ने नइ सड़क को तोड़ने का लगाया आरोप l
बड़कागांव मध्य पंचायत के ठाकुर मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास वर्षों से जलजमाव और कीचड़ की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही समाधान निकालने का निर्णय लिया। नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता था, जिससे खासकर बारिश के दिनों में हालात बेहद बदतर हो जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। स्थानीय निवासी संदीप ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मुखिया, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सहित वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाई, परंतु समस्या जस की तस बनी रही। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थिति से तंग आकर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान के जरिए नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने स्वयं पैसे इकट्ठा किए और बिना किसी सरकारी सहायता के काम में जुट गए।
वहीं, इस मामले पर मध्य पंचायत के मुखिया तकरीमुल्ला खान का कहना है कि नाली निर्माण का प्रस्ताव पहले आया था, लेकिन उस समय ठाकुर मोहल्ला और मुस्लिम मोहल्ला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर थी। इससे दोनों समुदायों को शव यात्रा ले जाने में कठिनाई होती थी। ऐसे में आपसी सहमति से पहले पीसीसी सड़क का निर्माण प्राथमिकता में लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पहले कुछ घरों के लिए नाली निर्माण का प्रयास किया गया था, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते काम रोकना पड़ा। अब कुछ लोग बिना अनुमति के नई बनी सड़क को तोड़कर पाइप डाल रहे हैं और पंचायत प्रतिनिधियों पर आरोप लगा रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार है। मुखिया ने कहा कि सड़क निर्माण जनता की सुविधा और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए कराया गया था, लेकिन अब इसे लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।
India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Safar24 News channel
Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.
YOU MAY LIKE

हरिद्वार नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए बड़कागांव के 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना, मेडल पर नजर 18 talented players from Barkagaon leave for the National Archery Championship in Haridwar; eyes set on medals

10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक, NGT का सख्त आदेश, उल्लंघन पर कड़ी सजा Ban on sand mining from June 10 to October 15 strict NGT order, severe punishment for violation

पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प, लेकिन दुमुहान नदी दम तोड़ने की कगार पर - खनन परियोजना पर उठे गंभीर सवाल Green pledge on Environment Day, yet the Dumuhan River is on the verge of dying—serious questions raised regarding the mining project

पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी, दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार Man Marries Second Time While Concealing First Wife; Subjected Her to Dowry-Related Abuse—Accused Arrested

मेधा डेयरी के दूध दर से नाराज़ पशुपालक ₹10 प्रति लीटर बढ़ोतरी की मांग तेज अमूल से तुलना ने बढ़ाई चिंता Cattle farmers disgruntled with Medha Dairy's milk rates intensify demands for a ₹10 per liter hike comparisons with Amul heighten concerns

पोक्सो एक्ट मामले में एक युवक गिरफ्तार, ट्यूशन पढने जाती नाबालिक के साथ करता था छेड़छाड़ ,बड़कागांव पुलिस ने भेजा जेल Youth Arrested in POCSO Act Case for Molesting Minor Girl on Her Way to Tuition Barkagaon Police Send Him to Jail

बड़कागांव में मंडा पूजा का भव्य आयोजन, साहसिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध Grand Celebration of Manda Puja in Barkagaon; Daring Rituals Mesmerize Devotees



