

बड़कागांव (झारखंड): झारखंड सरकार द्वारा संचालित मेधा डेयरी के अंतर्गत बड़कागांव दूध संग्रह केंद्र से जुड़े पशुपालकों ने दूध के वर्तमान खरीद दर में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है। पशुपालकों का कहना है कि वर्ष 2014-15 से वे लगातार दूध की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन उस समय जो कीमत मिलती थी, लगभग वही दर आज भी लागू है, जबकि महंगाई में कई गुना वृद्धि हो चुकी है। पशुपालकों ने अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि मेधा कलेक्शन सेंटर के समीप ही अमूल डेयरी का दूध संग्रह केंद्र खुल गया है, जहां समान गुणवत्ता के दूध के लिए लगभग ₹50 प्रति लीटर तक भुगतान किया जा रहा है। इस कारण मेधा डेयरी से जुड़े पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई लोग डेयरी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। मेधा दूध कलेक्शन सेंटर के सचिव नागेश्वर महतो ने कहा कि अमूल द्वारा बेहतर दर दिए जाने के कारण केंद्र से जुड़े आधे से अधिक पशुपालक अब वहां शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में मेधा कलेक्शन सेंटर को बंद करना पड़ सकता है। पशुपालकों ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि यदि दूध की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई, तो वे जिला प्रशासन, संबंधित मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे। पशुपालकों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि कम कीमत मिलने के कारण उन्हें लगातार घाटा हो रहा है। कई लोगों ने तो नुकसान से बचने के लिए अपनी गायें तक बेच दी हैं। महिला पशुपालकों ने भी बताया कि वर्तमान दर पर डेयरी व्यवसाय चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।
पशुपालकों की तिन प्रमुख मांगें हैं — पहली, दूध का खरीद मूल्य ₹10 प्रति लीटर बढ़ाया जाए, दूसरी गायों के चारे (फीड) पर मिलने वाली सब्सिडी में वृद्धि की जाए, क्योंकि चारे की कीमतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। और तीसरी गाय शेड की राशी जो कई वर्षो से लंबित है उसे निर्गत किया जाय
इस मांग को लेकर आवाज उठाने वालों में नागेश्वर महतो, धुपन महतो, राजेंद्र कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, चंद्रिका महतो, चेतलाल महतो, अवधेश कुमार, चंद्रनाथ कुमार, राजेश कुमार, चंद्रदेव महतो, मुनिता कुमारी, कंचन देवी, बिलासो देवी, मनोज यादव, प्रदीप कुमार समेत दर्जनों पशुपालक शामिल हैं।
India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Safar24 News channel
Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.
YOU MAY LIKE

हरिद्वार नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए बड़कागांव के 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवाना, मेडल पर नजर 18 talented players from Barkagaon leave for the National Archery Championship in Haridwar; eyes set on medals

10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक, NGT का सख्त आदेश, उल्लंघन पर कड़ी सजा Ban on sand mining from June 10 to October 15 strict NGT order, severe punishment for violation

पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प, लेकिन दुमुहान नदी दम तोड़ने की कगार पर - खनन परियोजना पर उठे गंभीर सवाल Green pledge on Environment Day, yet the Dumuhan River is on the verge of dying—serious questions raised regarding the mining project

पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी, दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार पहली पत्नी छुपाकर युवक ने की दूसरी शादी दहेज के लिए अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार Man Marries Second Time While Concealing First Wife; Subjected Her to Dowry-Related Abuse—Accused Arrested

पोक्सो एक्ट मामले में एक युवक गिरफ्तार, ट्यूशन पढने जाती नाबालिक के साथ करता था छेड़छाड़ ,बड़कागांव पुलिस ने भेजा जेल Youth Arrested in POCSO Act Case for Molesting Minor Girl on Her Way to Tuition Barkagaon Police Send Him to Jail

बड़कागांव में मंडा पूजा का भव्य आयोजन, साहसिक अनुष्ठानों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध Grand Celebration of Manda Puja in Barkagaon; Daring Rituals Mesmerize Devotees

सरकारी उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान, श्रमदान से शुरू किया नाली निर्माण Angered by government neglect, villagers took matters into their own hands and began constructing a drainage system through voluntary labor



