Breaking News
कोल कंपनियों के विरुद्ध लड़ने वाले किसानो के चहेते युवा विकास कुशवाहा गिरफ्तारl बीजीआर कंपनी के केबिन तोड़फोड़ मामले में संलिप्ता का आरोप Yuva Vikas Kushwaha a favorite among farmers fighting against coal companies has been arrested He is accused of involvement in the vandalism of a BGR company cabin
Author
Published June 16, 2026
By Safar24 News channel
कोल कंपनियों के विरुद्ध लड़ने वाले किसानो के चहेते युवा विकास कुशवाहा गिरफ्तार l  बीजीआर कंपनी के केबिन तोड़फोड़ मामले में संलिप्ता का आरोप   Yuva Vikas Kushwaha a favorite among farmers fighting against coal companies has been arrested He is accused of involvement in the vandalism of a BGR company cabin

बडकागांव : एनटीपीसी बादाम कोल ब्लॉक के एमडीओ कंपनी, बीजीआर कंपनी के अंबाजीत में संचालित कोटा केबिन में तोड़फोड़ मामले में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद घंटे के अंदर गोंदलपुरा गांव निवासी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के पश्चात थाना प्रभारी ने विकास को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग भेज दिया है । थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बीजीआर कोटा केबिन को तोड़फोड़ एवं क्षतिग्रस्त करने मामले में जो भी कसूरवार हैं, सभी को एक कर चिन्हित किया जा रहा है, किसी को बख्सा नहीं जाएगा। आपको बता दें किसानो के बीच चहेते रहे विकास कुमार वर्षो से कोल कंपनियों के खिलाफ अपनी उपजाऊ जमीन बचने की लड़ाई लड़ रहे हैं, हालाँकि उनको बीजीआर कंपनी कोटा केबिन तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार किया गया है l जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7-8 बजे के करीब हज़ारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र से विकास कुशवाहा को बडकागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है l इस पुरे मामले में गोंदालपूरा निवासी विकास कुमार महतो ने अपने बयान में कहा है कि बीजीआर कंपनी रैयतो -पर फर्जी मुकदमा डाल कर उन्हें गिरफ्तार करवा रही है l विकास महतो ने कहा कि कंपनी किसानो की सहमति के बगैर फर्जी तरीके से ग्राम सभा करवाती है ग्राम सभा की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरा किये बिना खनन का काम करने के लिए कंपनी उतावली है इसी के विरोध में हम सभी किसान एकजुट हैं और इस एकजुटता में किसानों के बीच अगुवाई कर रहे हमारे किसान भाइयों को पुलिस प्रशासन के द्वारा परेशान किया जाता है l रात-रात भर रैयतों को पकड़ने के लिए रेकी की जाती है और जहाँ तहां से रैयतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा रहा है l जो अत्यंत निंदनीय है l इसी प्रकार गोंदल्पुरा के चन्दन कुमार को भी 13 मार्च को हज़ारीबाग कोट से गिरफ्तार कर लिया गया था ,वो अभी भी जेल में है ,वो भी कोल कंपनियों के खिलाफ अपनी उपजाऊ जमीन को बचने की लड़ाई में आगे रहते थे l विकास महतो ने कहा कि कंपनी के फर्जी मुकदमे से हम डरने वाले नहीं हैं, हम अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ना जानते हैं और

आखरी दम तक लड़ेंगे l

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

जंतर-मंतर से उठी आवाज़: 26 दिनों का संघर्ष, लाठीचार्ज, और अंततः इस्तीफा A voice raised from Jantar Mantar: A 26-day struggle, a lathi-charge, and finally, a resignation

डीसी, एसपी दल बल के साथ पहुंचे बडकागांव एवं केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण The DC and SP arrived with their teams and conducted a comprehensive inspection of the Barkagaon and Keredari areas

नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बड़कागांव में छात्रों का विरोध मार्च, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन Students hold protest march in Barkagaon against NEET paper leak and lathi-charge; effigies of PM Modi and the Education Minister burned

बड़कागांव में लगा रथ मेला, भारी सख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,मंदिर एवं मेले में पुलिस कि तैनाती Rath Mela held in Barkagaon; huge crowds of devotees turn out; police deployed at the temple and the fair

रथ मेला में फंसा एंबुलेंस मरीज के परिजनों ने जताई नाराजगी Ambulance stuck in Rath Mela, patient's family expressed anger

बड़कागांव में कल लगेगा रथ मेला, सभी तैयारियां पूरी ,बड़ी संख्या में आएंगे श्रद्धालु The Rath Mela will be held in Barkagaon tomorrow; all preparations are complete, and a large number of devotees are expected to attend

केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र का चुनाव संपन्न, भीखन महतो अध्यक्ष एवं बासमती देवी सचिव चुने गए l Elections of Central Kushwaha Samaj Karnapura region concluded, Bhikhan Mahato was elected president and Basmati Devi was elected secretary

बड़कागांव में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई: 150.9 टन अवैध कोयला जब्त, चार ट्रक और दो बाइक पकड़ी गईं, चार तस्कर गिरफ्तार l Major CISF action in Barkagaon: 150.9 tonnes of illegal coal seized, four trucks and two bikes seized, four smugglers arrested.