Breaking News
झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगाl हेमंत सोरेन Jharkhand will launch a massive movement that the entire country will witness. — Hemant Soren
Author
Published August 13, 2026
By Safar24 News channel
झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा l हेमंत सोरेन  Jharkhand will launch a massive movement that the entire country will witness. — Hemant Soren

रांची: झारखंड में खनिज संपदा और खनन अधिकारों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किए जाने का कड़ा विरोध करते हुए इसे झारखंड और झारखंडियों के हितों के खिलाफ बताया है।

झामुमो का कहना है कि झारखंड की खनिज संपदा, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के लोगों का अधिकार है। पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब खनिज झारखंड का और जमीन झारखंड की है, तो इसके अधिकारों से जुड़े फैसले दिल्ली में क्यों किए जाएं। पार्टी के अनुसार, केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में विधेयक पारित कर झारखंड के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया है।

झामुमो ने इस संशोधन विधेयक को 'काला बिल' करार देते हुए आरोप लगाया कि इससे राज्य के विकास और झारखंडियों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। पार्टी का दावा है कि केंद्र के इस कदम से राज्य की आर्थिक स्थिति और सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। पार्टी ने विशेष रूप से मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की बड़ी आबादी इन योजनाओं से लाभान्वित होती है और खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व एवं अधिकारों में कटौती का असर इन योजनाओं पर पड़ सकता है। झामुमो ने स्पष्ट किया कि वह इस विधेयक का पुरजोर विरोध करेगा। पार्टी ने केंद्र सरकार से तत्काल इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, आंदोलन को प्रत्येक जिला, प्रखंड, पंचायत और शहर तक पहुंचाया जाएगा और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा। झामुमो ने कहा कि झारखंड और झारखंडियों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है।

झामुमो ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि झारखंड के हितों और अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी निर्णायक और ऐतिहासिक फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटेगी। पार्टी ने इसे झारखंड के अधिकारों और भविष्य की लड़ाई बताते हुए राज्य की जनता से एकजुट होने का आह्वान किया है।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह सम्मानित Barkagaon Station In-charge Deepak Singh honored for excellent work in crime control

NGT ने पकरी बरवाडीह कोयला परिवहन के खिलाफ याचिका की खारिज, 30 सितंबर 2026 तक सड़क मार्ग से परिवहन की अनुमति NGT dismisses plea against Pakri Barwadih coal transport, allows road transport till September 30, 2026

बड़कागांव के कोयलांग जंगल में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार Police action in Koylang forest of Barkagaon, youth arrested with weapons and bullets.

कहां से आया इतना बालू? टंडवा में कथित स्टॉक को लेकर जांच की मांग Where did so much sand come from? Demand for an inquiry into the alleged stock in Tandwa

CISF ने फिर मारा छपा, चपरी से 113.32 टन कोयला जब्त CISF conducts another raid; 113.32 tonnes of coal seized from Chapri

जोराकाट, चपरी और सेहंदा में CISF की बड़ी कार्रवाई, 256.71 टन अवैध कोयला जब्त CISF conducts major operations in Jorakat, Chapri and Sehanda, seizing 256.71 tonnes of illegal coal

महुदी पहाड़ के बुढ़वा महादेव मंदिर में एजेसीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान, कूड़ेदान व शौचालय निर्माण की उठाई मांग AJCS conducted a cleanliness drive at the Budhwa Mahadev Temple on Mahudi Hill and called for the installation of dustbins and the construction of toilets

सावन की अंतिम सोमवारी पर महुदी पहाड़ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक l On the last Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered at Mahudi mountain, more than 50 thousand devotees performed Jalabhishek