Today news
इस बार का स्वतंत्रता दिवस अलग रहा, राष्ट्रगान से पहले गूंजा राष्ट्रगीतl बड़कागांव में 500 से अधिक संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण This year's Independence Day was unique; the National Song resonated before the National Anthem. Flag-hoisting ceremonies took place at over 500 institutions in Barkagaon
Author
Published August 16, 2026
By Safar24 News channel
इस बार का स्वतंत्रता दिवस अलग रहा, राष्ट्रगान से पहले गूंजा राष्ट्रगीत l बड़कागांव में 500 से अधिक संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण   This year's Independence Day was unique; the National Song resonated before the National Anthem. Flag-hoisting ceremonies took place at over 500 institutions in Barkagaon

बडकागांव : पुरे देश में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह इस बार अपने अलग अंदाज को लेकर खास रहा, जो बडकागांव में भी दिखा l बड़कागांव प्रखंड में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में सरकार के नए नियम के अनुशार ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पहले राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगीत की मधुर धुन और देशभक्ति से ओत-प्रोत शब्दों ने समारोह में मौजूद लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और मजबूत कर दिया। बड़कागांव प्रखंड में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के तकरीबन 500 से अधिक संस्थानों में तिरंगा फहराया गया व तिरंगे को सलामी दी गई। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख फुलवा देवी, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर शाहीद रजा, बड़कागांव थाना में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सीकरी थाना में थाना प्रभारी रामकुमार राम,डाड़ी थाना में सागेंन मुर्मू , समाधान भवन में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने झंडोत्तोलन किया। बड़कागांव हॉस्पिटल में डॉ अविनाश कुमार, कर्णपुरा महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ कीर्ति नाथ महतो, झारखंड इंटर कॉलेज में विनोद यादव, कन्या मध्य विद्यालय में रवि शंकर पाठक,आजसू कार्यालय में प्रखंड सचिव मनोज दांगी, इंटर आर्ट्स कॉलेज में प्राचार्य मोहम्मद अली । वहीं बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मध्य पंचायत भवन में मुखिया तकरीमुल्ला खान ,जगदेव विचार मंच कार्यालय में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आईलेक्स स्कूल में प्राचार्य दीपक ने झंडोत्तोलन किया ।वहीं जीडीएम प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य राम लखन महतो, बड़कागांव पीएम विद्यालय में प्राचार्य अशोक कुमार, वन विभाग में प्रभारी वनपाल आनंद सिंह, सांड पंचायत में मुखिया सुलेखा कुमारी, अंगों पंचायत में मुखिया निलंब मिंज,हरली पंचायत में मुखिया कविता देवी, संत मेरी पब्लिक स्कूल में राजेश टेटे, बादम पंचायत भवन में मुखिया सुनीता देवी, संगम पब्लिक स्कूल में दिनेश कुमार, बीएम मेमोरियल स्कूल में संस्थापक प्रभु दयाल महतो , नापो खुर्द पंचायत में उप मुखिया , सिरमा पंचायत भवन में मुखिया इस्मत आरा, सीकरी पंचायत भवन में मुखिया प्रभु महतो, जुगरा उच्च विद्यालय में प्राचार्य अरविंद कुमार, चेपाकला पंचायत में मुखिया अनिकेत नायक, महटीकरा चर्च में जीसस मिशनरी सोसायटी के सचिव नकुल महतो, महटीकरा शेक्सपियर इंग्लिशएकेडमी में प्रबंधक निर्मल महतो,मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल में प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम, द सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विनोद सिन्हा,चोपदार बलिया पंचायत भवन में मुखिया पूजा कुमारी, नयाटांड़ पंचायत भवन में मुखिया लीलावती देवी, तलसवार पंचायत में मुखिया गीता देवी, चेपाकला पंचायत भवन में मुखिया अनिकेत नायक के अलावा कई लोगों ने अपने अपने संस्थानों में तिरंगा फहराया एवं सलामी दी ।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह सम्मानित Barkagaon Station In-charge Deepak Singh honored for excellent work in crime control

NGT ने पकरी बरवाडीह कोयला परिवहन के खिलाफ याचिका की खारिज, 30 सितंबर 2026 तक सड़क मार्ग से परिवहन की अनुमति NGT dismisses plea against Pakri Barwadih coal transport, allows road transport till September 30, 2026

बड़कागांव के कोयलांग जंगल में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार Police action in Koylang forest of Barkagaon, youth arrested with weapons and bullets.

कहां से आया इतना बालू? टंडवा में कथित स्टॉक को लेकर जांच की मांग Where did so much sand come from? Demand for an inquiry into the alleged stock in Tandwa

CISF ने फिर मारा छपा, चपरी से 113.32 टन कोयला जब्त CISF conducts another raid; 113.32 tonnes of coal seized from Chapri

जोराकाट, चपरी और सेहंदा में CISF की बड़ी कार्रवाई, 256.71 टन अवैध कोयला जब्त CISF conducts major operations in Jorakat, Chapri and Sehanda, seizing 256.71 tonnes of illegal coal

महुदी पहाड़ के बुढ़वा महादेव मंदिर में एजेसीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान, कूड़ेदान व शौचालय निर्माण की उठाई मांग AJCS conducted a cleanliness drive at the Budhwa Mahadev Temple on Mahudi Hill and called for the installation of dustbins and the construction of toilets

सावन की अंतिम सोमवारी पर महुदी पहाड़ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक l On the last Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered at Mahudi mountain, more than 50 thousand devotees performed Jalabhishek