Breaking News
बड़कागांव में चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तिन मोबाइल समेत नगद बरामदBarkagaon theft case solved; two accused arrested; cash and three mobile phones recovered
Author
Published August 3, 2026
By Safar24 News channel
बड़कागांव में चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तिन मोबाइल समेत नगद बरामद  Barkagaon theft case solved; two accused arrested; cash and three mobile phones recovered

बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगाईखुर्द में हुए चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम महगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद पीड़ित ने दिनांक 31 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 136/26 दिनांक 31/07/26 के तहत धारा 341(4)/305(A) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर दिनांक 02 अगस्त 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम (पिता सफदर इमाम, निवासी बादम) तथा अशहर रजा उर्फ मो. राजा (पिता मो. कलाम, निवासी कनकीडाड़ी, डाड़ी कला) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में तीन मोबाइल फोन, चांदी के दोनों पांव के पायल तथा 11,600 रुपये नकद शामिल हैं। सभी बरामद सामान को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दिनांक 03 अगस्त 2026 को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों मे भरोसा बढ़ा है, स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सफलता की सराहना की है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके l

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह सम्मानित Barkagaon Station In-charge Deepak Singh honored for excellent work in crime control

NGT ने पकरी बरवाडीह कोयला परिवहन के खिलाफ याचिका की खारिज, 30 सितंबर 2026 तक सड़क मार्ग से परिवहन की अनुमति NGT dismisses plea against Pakri Barwadih coal transport, allows road transport till September 30, 2026

बड़कागांव के कोयलांग जंगल में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार Police action in Koylang forest of Barkagaon, youth arrested with weapons and bullets.

कहां से आया इतना बालू? टंडवा में कथित स्टॉक को लेकर जांच की मांग Where did so much sand come from? Demand for an inquiry into the alleged stock in Tandwa

CISF ने फिर मारा छपा, चपरी से 113.32 टन कोयला जब्त CISF conducts another raid; 113.32 tonnes of coal seized from Chapri

जोराकाट, चपरी और सेहंदा में CISF की बड़ी कार्रवाई, 256.71 टन अवैध कोयला जब्त CISF conducts major operations in Jorakat, Chapri and Sehanda, seizing 256.71 tonnes of illegal coal

महुदी पहाड़ के बुढ़वा महादेव मंदिर में एजेसीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान, कूड़ेदान व शौचालय निर्माण की उठाई मांग AJCS conducted a cleanliness drive at the Budhwa Mahadev Temple on Mahudi Hill and called for the installation of dustbins and the construction of toilets

सावन की अंतिम सोमवारी पर महुदी पहाड़ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक l On the last Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered at Mahudi mountain, more than 50 thousand devotees performed Jalabhishek