

रांची/ नगड़ी : कभी-कभी प्रशासनिक दायित्व केवल आदेशों और बैठकों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे संवेदनाओं के स्पर्श से लोगों के जीवन में अपनापन भी घोल देते हैं। ऐसा ही एक भावुक और आत्मीय दृश्य आज नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में देखने को मिला, जब नियमित निरीक्षण के क्रम में वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जानने पहुंचा।
पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में रह रहे बुजुर्ग इंतजार करने लगे। जो स्वास्थ्य कारणों से नीचे नहीं आ सके, उनसे मिलने स्वयं उनके कमरों तक पहुंचा। इसी दौरान चतरा निवासी एक वृद्ध ने उनका हाथ थाम लिया। धुंधली पड़ चुकी आंखों से उन्होंने पूछा...
आप के हैं...?
जिसपर उत्तर दिया...
हम यहां के डीसी हैं...
वृद्ध ने फिर पूछा...
आपका नाम...?
मंजूनाथ...
फिर बुजुर्ग बोले...
आप बैठ जाइयेगा तो अच्छा लगेगा...
बिना किसी औपचारिकता के उनके पास बैठा। बातचीत आगे बढ़ी तो बुजुर्ग की आंखों से एक ऐसा प्रश्न निकला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया...
मेरा कोई है का...?
उनका हाथ थामते हुए मुस्कुराकर कहा...
हम सब लोग आपके ही हैं...
इन कुछ शब्दों ने वहां उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। उस क्षण प्रशासन और नागरिक के बीच का रिश्ता केवल औपचारिक नहीं रहा, बल्कि अपनेपन और विश्वास का प्रतीक बन गया।
इसी आत्मीय माहौल के बीच वृद्धाश्रम की एक माताजी ने भजन प्रस्तुत किया। उनके स्वर में भक्ति और जीवन के अनुभवों की मिठास घुली हुई थी। भजन के साथ प्रोबेशनर आईएएस सुश्री आस्था शरण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा वहां उपस्थित सभी लोग ताल से ताल मिलाते रहे। पूरा वातावरण श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता से भर उठा।
भजन समाप्त होने के बाद एक अन्य बुजुर्ग मेरे पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए बोले...
सर... डूरंड कप चल रहा है... मुझे देखना है...
जिसपर तुरंत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम के इच्छुक बुजुर्गों के लिए डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनते ही बुजुर्ग के चेहरे पर संतोष और खुशी की मुस्कान लौट आई।
पिछले निरीक्षण के दौरान सभी बुजुर्गों से उनके शौक और पसंद के बारे में जाना था। उसी बातचीत को याद रखते हुए इस बार वे अपने साथ मिठाइयां लेकर पहुंचे। विशेष रूप से उस माताजी की पसंद का ध्यान रखा गया, जिन्होंने पिछली बार मिठाई खाने की इच्छा जताई थी। अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर उनके साथ आत्मीय पल साझा किए।
इसके उपरांत वृद्धाश्रम के दूसरे तल पर रह रहे बुजुर्गों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुजुर्ग की नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम परिसर में वर्षा जल के जमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की उपलब्धता को और बेहतर बनाने के लिए परिसर में चापानल स्थापित कराने, परिसर की साफ-सफाई, हरियाली के संरक्षण, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्रत्येक बुजुर्ग के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गरिमामय वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।
इसके बाद वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए बेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिए। सेंटर में रह रही महिलाओं के लिए उपलब्ध मसाज चेयर एवं ट्रेडमिल जैसी सुविधाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और निर्देश दिया कि यहां रहने वाली प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Safar24 News channel
Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.
YOU MAY LIKE

अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह सम्मानित Barkagaon Station In-charge Deepak Singh honored for excellent work in crime control

NGT ने पकरी बरवाडीह कोयला परिवहन के खिलाफ याचिका की खारिज, 30 सितंबर 2026 तक सड़क मार्ग से परिवहन की अनुमति NGT dismisses plea against Pakri Barwadih coal transport, allows road transport till September 30, 2026

बड़कागांव के कोयलांग जंगल में पुलिस की कार्रवाई, हथियार व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार Police action in Koylang forest of Barkagaon, youth arrested with weapons and bullets.

कहां से आया इतना बालू? टंडवा में कथित स्टॉक को लेकर जांच की मांग Where did so much sand come from? Demand for an inquiry into the alleged stock in Tandwa

CISF ने फिर मारा छपा, चपरी से 113.32 टन कोयला जब्त CISF conducts another raid; 113.32 tonnes of coal seized from Chapri

जोराकाट, चपरी और सेहंदा में CISF की बड़ी कार्रवाई, 256.71 टन अवैध कोयला जब्त CISF conducts major operations in Jorakat, Chapri and Sehanda, seizing 256.71 tonnes of illegal coal

महुदी पहाड़ के बुढ़वा महादेव मंदिर में एजेसीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान, कूड़ेदान व शौचालय निर्माण की उठाई मांग AJCS conducted a cleanliness drive at the Budhwa Mahadev Temple on Mahudi Hill and called for the installation of dustbins and the construction of toilets



