Entertainment
सलमान खान ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया अपना आधिकारिकYouTube चैनल; एक घंटे में मिले 15 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर Channel; gained over 15,000 subscribers in one hour.
Author
Published October 11, 2026
By Safar24 News channel
सलमान खान ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया अपना आधिकारिक YouTube चैनल; एक घंटे में मिले 15 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर Channel; gained over 15,000 subscribers in one hour.

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अब फिल्मों और टेलीविजन के साथ डिजिटल दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में हैं। अभिनेता ने 9 अक्टूबर को अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। चैनल शुरू होने के महज एक घंटे के भीतर ही 15 हजार से अधिक लोग उन्हें सब्सक्राइब कर चुके थे। इस शुरुआत ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने नए कदम की जानकारी दी। वीडियो में वह अल्फाबेट सुनाते नजर आए और इसके जरिए उन्होंने अपने चैनल के पीछे की सोच की झलक पेश की। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि चैनल पर किस तरह के वीडियो नियमित रूप से देखने को मिलेंगे। आपको बता दें सलमान खान के नए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का नाम 'Being The Salman Khan' (बींग द सलमान खान) है।

फिल्मी दुनिया से इतर भी दिखेगा सलमान का अंदाज

सलमान खान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के बायो में उन्हें फिल्म अभिनेता, कलाकार, पेंटर और समाजसेवी बताया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चैनल पर उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को जगह मिल सकती है। लॉन्च के समय चैनल पर 10 शॉर्ट्स मौजूद थे, जिनमें छोटे और हल्के-फुल्के वीडियो शामिल थे।

फिलहाल, अभिनेता ने वीडियो अपलोड करने का कोई निश्चित शेड्यूल जारी नहीं किया है। ऐसे में प्रशंसकों को इंतजार है कि आने वाले दिनों में उन्हें सलमान की निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां, फिल्म शूटिंग के पर्दे के पीछे के दृश्य, खास अपडेट और अन्य मनोरंजक सामग्री देखने को मिलेगी या नहीं।

कई बॉलीवुड सितारे पहले से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय

यूट्यूब के जरिए प्रशंसकों से सीधे जुड़ने वाले सलमान खान पहले बॉलीवुड स्टार नहीं हैं। आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, अर्चना पूरन सिंह और फराह खान जैसे सितारे भी इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। ये कलाकार अपने चैनलों के माध्यम से व्लॉग, ट्रैवल वीडियो, फिटनेस टिप्स, कुकिंग और शूटिंग से जुड़े खास पल साझा करते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सलमान खान का यह कदम उन्हें अपने प्रशंसकों से सीधे संवाद करने का एक नया माध्यम दे सकता है।

'बिग बॉस 20' की मेजबानी के साथ फिल्मों पर भी फोकस

काम के मोर्चे पर सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' की मेजबानी कर रहे हैं। वहीं, उनकी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' भी चर्चा में है, जिसका नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए प्रशंसकों को कितना नया और खास कंटेंट देते हैं और यह डिजिटल सफर उनके लिए कितना सफल साबित होता है।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त Administration’s bulldozers target illegal brick kilns in Barkagaon; several kilns demolished

बड़कागांव टंडवा रोड पर ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन ने जारी किया नो एंट्री का आदेश Villagers stage a road blockade on the Barkagaon-Tandwa road; administration issues a 'no entry' order

हजारीबाग में बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत पर सवाल, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका Questions raised over the death of bodyguard Niranjan Mahto in Hazaribagh; former minister Yogendra Sao suspects murder.

बड़कागांव मेंभव्य रावण दहन, आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा ने बांधा समां , 69 और 61 फीट के रावण का दहन, 25 हजार से अधिक जुटे लोग Grand Ravan Dahan in Barkagaon: Fireworks and an orchestra set the mood; 69-foot and 61-foot Ravan effigies were consigned to the flames, with a crowd of over 25,000 people in attendance

डांस प्रतियोगिता में निवेदिता-निकुंज अव्वल, ऋषिका रंजन द्वितीय और सानवि वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं In the dance competition, Nivedita-Nikunj stood first, Rishika Ranjan stood second and Sanvi Verma stood third

कहीं मां के दर्शन तो कहीं बलि के लिए बकरों की खरीदारी, बड़कागांव के 11 पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम From devotees seeking a glimpse of the Goddess to the purchase of goats for sacrificial rituals—elaborate security arrangements have been put in place across 11 *puja* pandals in Barkagaon

बड़कागांव थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण Barkagaon Station House Officer inspected various Puja pandals.

त्रिपक्षीय वार्ता में रोजगार, कोयला ढुलाई, प्रदूषण भत्ते समेत कई मांगों पर बनी सहमति In the tripartite talks, consensus was reached on many demands including employment, coal transportation, pollution allowance.