Today news
त्रिपक्षीय वार्ता में रोजगार, कोयला ढुलाई, प्रदूषण भत्ते समेत कई मांगों पर बनी सहमतिIn the tripartite talks, consensus was reached on many demands including employment, coal transportation, pollution allowance.
Author
Published October 14, 2026
By Safar24 News channel
त्रिपक्षीय वार्ता में रोजगार, कोयला ढुलाई, प्रदूषण भत्ते समेत कई मांगों पर बनी सहमति  In the tripartite talks, consensus was reached on many demands including employment, coal transportation, pollution allowance.

बड़कागांव- विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता एनटीपीसी साइट कार्यालय सिकरी में किया गया। बैठक में बड़कागांव अंचल अधिकारी मनोज कुमार, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवलाल महतो, एनटीपीसी के शुभम बसले, मैनी कुमार, ट्रांसपोर्ट जय अंबे रोड़ लाइंस के प्रतिनिधि रोहित शर्मा, पीआरसीएल के राकेश तिवारी एवं सीआईएसएफ कमांडेड उदय कुमार उपस्थित थे। विस्थापित नेता शिवलाल महतो ने तीन मांगे विस्थापितो को रोजगार से जोड़ने, विस्थापित प्रभावित बड़कागांव की सभी हाइवा वाहन को कोयला ढुलाई के लिए सीधा इंट्री देने और विस्थापितों को प्रदूषण भत्ता देने का मुद्दा रखा गया।इसमें ट्रांसपोर्टरों की तरफ से रोजगार पर 100 लोगों के तुरंत बहाली एवं जुगरा माइंस चालू होने पर 25 लोगों की बहाली टोटल 125 लोगो को रोजगार देने पर सहमति बनाया। वहीं पूर्व से कार्य कर रहे 63 लोगों पर समीक्षा करने की बात कही।विस्थापितों की ओर से ट्रांसपोर्टों को सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा एनटीपीसी के अधिकारी द्वारा बड़कागांव से विस्थापित प्रभावित के वाहनों को कोयला ढुलाई के लिए सीधा इंट्री देंगे देने की बात कही गई। वहीं प्रदूषण भत्ता पर दुर्गा पूजा के बाद पुनः वार्ता की जाएगी। विस्थापितों की ओर से झारखंड आंदोलनकारी नेता किशोर राणा, कैलाश कुमार राणा , जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, आतिश कुमार मिश्रा, पप्पू सिंह, राजेश रजक, रामदुलार साहू, राम दुलार साव, पंकज साहू, पदुम साहू, बबलू कुमार साहू, फुलेश्वर महतो, युवा नेता सोनू इराकी, मेवा लाल नाग, बासुदेव यादव,धनुषधारी महतो, जोगिंदर महतो, दिलीप महतो, प्रकाश राज, मोहम्मद नईम, सूरज नाथ, महतो, तारकेश्वर महतो, निर्मल साहू के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किशोर राणा ने दी।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त Administration’s bulldozers target illegal brick kilns in Barkagaon; several kilns demolished

बड़कागांव टंडवा रोड पर ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन ने जारी किया नो एंट्री का आदेश Villagers stage a road blockade on the Barkagaon-Tandwa road; administration issues a 'no entry' order

हजारीबाग में बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत पर सवाल, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका Questions raised over the death of bodyguard Niranjan Mahto in Hazaribagh; former minister Yogendra Sao suspects murder.

बड़कागांव मेंभव्य रावण दहन, आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा ने बांधा समां , 69 और 61 फीट के रावण का दहन, 25 हजार से अधिक जुटे लोग Grand Ravan Dahan in Barkagaon: Fireworks and an orchestra set the mood; 69-foot and 61-foot Ravan effigies were consigned to the flames, with a crowd of over 25,000 people in attendance

डांस प्रतियोगिता में निवेदिता-निकुंज अव्वल, ऋषिका रंजन द्वितीय और सानवि वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं In the dance competition, Nivedita-Nikunj stood first, Rishika Ranjan stood second and Sanvi Verma stood third

कहीं मां के दर्शन तो कहीं बलि के लिए बकरों की खरीदारी, बड़कागांव के 11 पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम From devotees seeking a glimpse of the Goddess to the purchase of goats for sacrificial rituals—elaborate security arrangements have been put in place across 11 *puja* pandals in Barkagaon

बड़कागांव थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण Barkagaon Station House Officer inspected various Puja pandals.

बड़कागांव में डांस का दिखेगा जलवा, विजेता को मिलेंगे ₹5100 Dance extravaganza in Barkagaon; winner to receive ₹5,100