Breaking News
घर के बाहर से चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तारTractor stolen from outside house recovered from forest; one accused arrested
Author
Published September 22, 2026
By Safar24 News channel
घर के बाहर से चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  Tractor stolen from outside house recovered from forest; one accused arrested

बड़कागांव:थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव से चोरी हुए Eicher कंपनी के ट्रैक्टर को बड़कागांव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 19/20 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात पंकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव के घर के बाहर खड़ा नीले रंग का Eicher ट्रैक्टर अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने 20 सितंबर को बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20 सितंबर 2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। चोरी हुए ट्रैक्टर और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान 21 सितंबर को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केरेडारी थाना क्षेत्र के उपरोल पहरा निवासी बिनोद कुमार, पिता स्व. बासुदेव साव को हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के लिखलाही घाटी जंगल में छापेमारी कर चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बिनोद कुमार के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त Administration’s bulldozers target illegal brick kilns in Barkagaon; several kilns demolished

बड़कागांव टंडवा रोड पर ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन ने जारी किया नो एंट्री का आदेश Villagers stage a road blockade on the Barkagaon-Tandwa road; administration issues a 'no entry' order

हजारीबाग में बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत पर सवाल, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका Questions raised over the death of bodyguard Niranjan Mahto in Hazaribagh; former minister Yogendra Sao suspects murder.

बड़कागांव मेंभव्य रावण दहन, आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा ने बांधा समां , 69 और 61 फीट के रावण का दहन, 25 हजार से अधिक जुटे लोग Grand Ravan Dahan in Barkagaon: Fireworks and an orchestra set the mood; 69-foot and 61-foot Ravan effigies were consigned to the flames, with a crowd of over 25,000 people in attendance

डांस प्रतियोगिता में निवेदिता-निकुंज अव्वल, ऋषिका रंजन द्वितीय और सानवि वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं In the dance competition, Nivedita-Nikunj stood first, Rishika Ranjan stood second and Sanvi Verma stood third

कहीं मां के दर्शन तो कहीं बलि के लिए बकरों की खरीदारी, बड़कागांव के 11 पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम From devotees seeking a glimpse of the Goddess to the purchase of goats for sacrificial rituals—elaborate security arrangements have been put in place across 11 *puja* pandals in Barkagaon

बड़कागांव थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण Barkagaon Station House Officer inspected various Puja pandals.

त्रिपक्षीय वार्ता में रोजगार, कोयला ढुलाई, प्रदूषण भत्ते समेत कई मांगों पर बनी सहमति In the tripartite talks, consensus was reached on many demands including employment, coal transportation, pollution allowance.