Today news
रैयतों की समस्याओं पर ढाई घंटे चली बैठक, गैरमजरुआ भूमि मुआवजा मामले में उपायुक्त ने दिए जांच के निर्देशl बैठक में जन प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय l A meeting lasting two and a half hours was held to discuss the issues faced by *raiyats* (tenants/landholders); the Deputy Commissioner ordered an inquiry into the matter of compensation for *Gair-mazrua* (uncultivated/communal) land
Author
Published October 8, 2026
By Safar24 News channel
रैयतों की समस्याओं पर ढाई घंटे चली बैठक, गैरमजरुआ भूमि मुआवजा मामले में उपायुक्त ने दिए जांच के निर्देश l  बैठक में जन प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय l  A meeting lasting two and a half hours was held to discuss the issues faced by *raiyats* (tenants/landholders); the Deputy Commissioner ordered an inquiry into the matter of compensation for *Gair-mazrua* (uncultivated/communal) land

बड़कागांव/हजारीबाग। बड़कागांव पकरी बरवाडीह कोल परियोजना से प्रभावित रैयतों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर 7 अक्टूबर को हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, कंपनी तथा जनप्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता के दौरान रैयतों की ओर से कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। इनमें रैयती भूमि का कम मुआवजा, गैरमजरुआ भूमि के बदले मुआवजा भुगतान नहीं होना, विस्थापन के लिए निर्धारित कट-ऑफ तिथि पर विवाद, मकान तोड़े जाने के बाद कम मुआवजा दिए जाने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार देने में भेदभाव किए जाने जैसी शिकायतें प्रमुख थीं।

उपायुक्त ने सभी पक्षों की बात धैर्यपूर्वक सुनी। लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से गैरमजरुआ भूमि के मुआवजा भुगतान के मुद्दे पर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त की और बड़कागांव अंचलाधिकारी को रैयतों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रैयती भूमि के मुआवजा दर में वृद्धि, कट-ऑफ तिथि से जुड़े विवाद तथा रोजगार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त ने एक समिति गठित कर सभी मुद्दों का शीघ्र निष्पादन कराने की बात कही।

बैठक में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में विधायक रोशन लाल चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बैठक की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उनके अनुसार, बैठक की जानकारी उन्हें शुरू होने से कुछ समय पहले मिली, जबकि उनकी पूर्व निर्धारित बैठकें थीं, जिसके कारण वे शामिल नहीं हो सके। वहीं, प्रभावित क्षेत्र के कई मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बताया कि उन्हें बैठक की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कहना था कि समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण कई जनप्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले सके।

बैठक को लेकर अब यह सवाल भी उठ रहा है कि रैयतों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आयोजित वार्ता में प्रभावित रैयतों और उनके प्रतिनिधियों की पर्याप्त भागीदारी क्यों नहीं सुनिश्चित की गई। कई लोगों ने सूचना व्यवस्था और बैठक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

RELATED TOPICS:
CONTINUE

India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Author

Safar24 News channel

Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.

YOU MAY LIKE

बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त Administration’s bulldozers target illegal brick kilns in Barkagaon; several kilns demolished

बड़कागांव टंडवा रोड पर ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन ने जारी किया नो एंट्री का आदेश Villagers stage a road blockade on the Barkagaon-Tandwa road; administration issues a 'no entry' order

हजारीबाग में बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत पर सवाल, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका Questions raised over the death of bodyguard Niranjan Mahto in Hazaribagh; former minister Yogendra Sao suspects murder.

बड़कागांव मेंभव्य रावण दहन, आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा ने बांधा समां , 69 और 61 फीट के रावण का दहन, 25 हजार से अधिक जुटे लोग Grand Ravan Dahan in Barkagaon: Fireworks and an orchestra set the mood; 69-foot and 61-foot Ravan effigies were consigned to the flames, with a crowd of over 25,000 people in attendance

डांस प्रतियोगिता में निवेदिता-निकुंज अव्वल, ऋषिका रंजन द्वितीय और सानवि वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं In the dance competition, Nivedita-Nikunj stood first, Rishika Ranjan stood second and Sanvi Verma stood third

कहीं मां के दर्शन तो कहीं बलि के लिए बकरों की खरीदारी, बड़कागांव के 11 पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम From devotees seeking a glimpse of the Goddess to the purchase of goats for sacrificial rituals—elaborate security arrangements have been put in place across 11 *puja* pandals in Barkagaon

बड़कागांव थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण Barkagaon Station House Officer inspected various Puja pandals.

त्रिपक्षीय वार्ता में रोजगार, कोयला ढुलाई, प्रदूषण भत्ते समेत कई मांगों पर बनी सहमति In the tripartite talks, consensus was reached on many demands including employment, coal transportation, pollution allowance.