

हजारीबाग, 4 अक्टूबर। डीवीसी की 132 केवी कोनार–बरही ट्रांसमिशन लाइन (L#80/83) में निर्धारित कार्य के कारण सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। JBVNL की 132 केवी बिष्णुगढ़–सारिया ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के तहत टावर संख्या T27(A) एवं T28(A) के बीच Conductor स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाना है। इसके लिए डीवीसी की कोनार–बरही लाइन को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन में रखा जाएगा। इसका व्यापक प्रभाव हजारीबाग एवं आसपास के विद्युत आपूर्ति क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है। डीवीसी सिंदूर, हजारीबाग की विद्युत आपूर्ति इस अवधि में पूरी तरह बाधित रहेगी। वहीं, हजारीबाग एवं बरही के जेबीवीएनएल फीडरों में लोड शेडिंग की जाएगी। केटीपीएस एवं कोडरमा क्षेत्र के फीडरों पर भी आवश्यकता के अनुसार 50 प्रतिशत तक लोड प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हजारीबाग एवं बरही की विद्युत आपूर्ति को उपलब्धता के अनुसार 132 केवी केटीपीएस–बरही लाइन के माध्यम से बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। कोनार सबस्टेशन पर लोड कटौती की संभावना नहीं है। जनसाधारण से अपील है कि 5 अक्टूबर को हजारीबाग में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना को देखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य एवं पानी आदि की व्यवस्था समय से कर लें। यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा के लिए खेद है l
India's Digital Transformation: How Safar24 is Leading the News Revolution

Safar24 News channel
Safar24 News is dedicated to providing high-impact, real-time reporting from across the globe. Our team of veteran journalists and digital creators work tirelessly to ensure that every story we publish is fact-checked, unbiased, and deeply researched for our worldwide audience.
YOU MAY LIKE

बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे ध्वस्त Administration’s bulldozers target illegal brick kilns in Barkagaon; several kilns demolished

बड़कागांव टंडवा रोड पर ग्रामीणों का चक्का जाम, प्रशासन ने जारी किया नो एंट्री का आदेश Villagers stage a road blockade on the Barkagaon-Tandwa road; administration issues a 'no entry' order

हजारीबाग में बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत पर सवाल, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका Questions raised over the death of bodyguard Niranjan Mahto in Hazaribagh; former minister Yogendra Sao suspects murder.

बड़कागांव मेंभव्य रावण दहन, आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा ने बांधा समां , 69 और 61 फीट के रावण का दहन, 25 हजार से अधिक जुटे लोग Grand Ravan Dahan in Barkagaon: Fireworks and an orchestra set the mood; 69-foot and 61-foot Ravan effigies were consigned to the flames, with a crowd of over 25,000 people in attendance

डांस प्रतियोगिता में निवेदिता-निकुंज अव्वल, ऋषिका रंजन द्वितीय और सानवि वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं In the dance competition, Nivedita-Nikunj stood first, Rishika Ranjan stood second and Sanvi Verma stood third

कहीं मां के दर्शन तो कहीं बलि के लिए बकरों की खरीदारी, बड़कागांव के 11 पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम From devotees seeking a glimpse of the Goddess to the purchase of goats for sacrificial rituals—elaborate security arrangements have been put in place across 11 *puja* pandals in Barkagaon

बड़कागांव थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण Barkagaon Station House Officer inspected various Puja pandals.



